About

 

भारत के कारीगरों द्वारा बनाई सबसे उत्तम खादी को हम यहां पर बेचते हैं। हम सीधे ग्रामीण संस्थानों से खादी को खरीदते हैं। वस्त्र की दर कारीगर स्वयं निश्चित करते हैं। ९५ प्रतिशत हिस्सा कारीगरों का होता है।

खादीवादी क्यों?

हम खादी की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं। हमारे कुछ नियम हैं। जो उद्यमी इन नियमों पर खरे उतरते हैं, हम सिर्फ उन्हीं के बनाए हुए वस्त्रों का वितरण करवाते हैं।

क्यों पहनना चाहिए खादी का कपड़ा?

आप दुनिया में कहीं पर भी चले जाइए आपको खादी से ज्यादा आरामदायक कपड़ा कहीं नहीं मिलेगा।

खादी की कई और खूबियां

  • खादी का कपड़ा सबसे ज्यादा पर्यावरण मित्र वस्त्र है।
  • खादी का कपड़ा सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद वस्त्र है। यह आपको गंभीर चर्मरोग जैसे जलन, चमड़ी पर घाव एवं स्किन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।
  • खादी पहनने के योग्य सबसे अधिक टिकाऊ वस्त्र है।
  • खादी कपास का इस्तेमाल करके कताई व बुनाई की प्रक्रिया द्वारा बनाई जाती है। जितने ज्यादा हाथों से खादी गुजरती है उतनी ही ज्यादा आरामदायक बनती जाती है। 
  • खादी को यदि एक वाक्य में परिभाषित करना है तो हम कह सकते हैं कि जो घर पर बने सो खादी।

क्या है खादीवादी सभ्यता?

खादीवादी सभ्यता के मायने हैं कि जो व्यक्ति घर पर बनी हुई, या पड़ोस में बनी हुए चीजों पर निर्भर रहता है वह शुद्ध खादीवादी कहलाता है। 

संपर्क

खादीवादी के बारे में और जानने के लिए तथा खरीदी करने हेतु आप हमसे नीचे लिखें संपर्क सूत्र पर बात कर सकते हैं।

९३४०७४८८४९

अथवा khadivadi@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

धन्यवाद।
The art in machine-made clothes appeals only to the eye. The art in handloom clothes appeals first to the heart and then to the eye.
In our handcrafted outfits, there are no mistakes, just beautiful creations.